दिल्ली-एनसीआर

तीसरी हिन्दू लड़की के साथ शादी की तैयारी में था सलमान, जानिए पूरा मामला

Admin Delhi 1
26 Jan 2023 2:58 PM GMT
तीसरी हिन्दू लड़की के साथ शादी की तैयारी में था सलमान, जानिए पूरा मामला
x

गाजियाबाद क्राइम न्यूज़: शहर से एक और लव जिहाद का मामला सामने आया है। इस मामले में एक मुस्लिम युवक दो लड़कियों के साथ शादी करने के बाद तीसरी के साथ शादी करने की प्रयास कर रहा था। आरोप है कि मुस्लिम युवक पहले ही दो शादी रचा चुका है, जिसमें से एक लड़की हिंदू है। अब वह फिर से एक और हिंदू लड़की के साथ शादी रचाना चाह रहा था। हालांकि, गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग लड़की को भी बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।

क्या है पूरा मामला: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान सलमान के रूप में हुई है। सलमान गाजियाबाद में विभिन्न प्राइवेट कंपनियों में जॉब लगवाने के लिए कंसलटेंसी का ऑफिस चलाता है। आरोप है कि वह पहले से ही दो लड़कियों के साथ शादी कर चुका है, जिसमें से एक हिंदू लड़की है। इसके अलावा विभिन्न लड़कियों से उसके अफेयर है।

दूसरी हिन्दू से शादी रचाने की तैयारी: दरअसल, कुछ दिनों पहले वह एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया था और उसके साथ निकाह की तैयारी कर रहा था। नाबालिक लड़की हिंदू बताई जा रही है, वह एक स्कूल की छात्रा है। इस सनसनीखेज घटना के बाद गाजियाबाद पुलिस दोनों की तलाश में थी। आरोप है कि नाबालिक लड़की को वह आरोपी अपने किसी अन्य साथी की मदद से बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर भाग गया था। जिसके बाद लड़की का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पा रहा था। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर रखा था। वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस ने पहले ही सलमान के एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया था, जो इस अपहरण में शामिल था।

उत्तराखंड से किया बरामद: पुलिस ने सलमान और नाबालिग लड़की को उत्तराखंड से पकड़ा है। मूल रूप से अमरोहा निवासी सलमान गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के केशव कुंज गोविंदपुरम में विभिन्न प्राइवेट कंपनियों में जॉब लगवाने के लिए एक कंसलटेंसी चलाता था। आरोपी 26 साल का बताया जा रहा है और वह ग्रेजुएट है। हालांकि, गाजियाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Next Story