- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- लाल किले के पास हुए...
दिल्ली-एनसीआर
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट पर भड़के संत महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद
SHIDDHANT
12 Nov 2025 10:21 PM IST

x
Jammu जम्मू कश्मीर। प्रसिद्ध गीता वक्ता और संत महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट की कड़ी निंदा की है और सरकार से अनुरोध किया है कि वह आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे और विश्व को आतंकवाद के नाम कड़ा संदेश दे। संत महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद ने दिल्ली ब्लास्ट पर बात करते हुए कहा कि यह बहुत क्रूरता का कार्य है और लोग भारत में रहकर, यहां का अनाज खाकर ऐसी योजना बना रहे हैं। यह बहुत ही निंदनीय है। ऐसे लोगों को इतनी कठोर सजा देनी चाहिए कि ऐसा करने की सोचने वाले लोग भी जान जाएं कि ऐसे कुकृत्य करने का क्या परिणाम हो सकता है। हमें पूरा भरोसा है कि सरकार इसके लिए भी काम कर रही है, जैसे पाकिस्तान में जाकर 'ऑपरेशन सिंदूर' किया और विश्व को संदेश दिया, वैसे ही ऐसे लोगों के लिए भी ऑपरेशन चलाना चाहिए।
उन्होंने फरीदाबाद में पकड़े डॉक्टर के बारे में बात करते हुए कहा कि इसी कारण हम डॉक्टर को गीता के खास उपदेश पढ़ाने पर जोर दे रहे हैं, जिससे वे समझें कि दूसरों की पीड़ा हमारी पीड़ा है। अगर वे समझ लेंगे तो मानव जाति का उद्धार होगा और अगर आप चिकित्सा की आड़ में देशविरोधी कार्य करेंगे तो वह गलत है। लोगों की सोच में राष्ट्रवाद लेकर आना है और अहसास दिलाना जरूरी है कि यह राष्ट्र हमारा है। उन्होंने कहा कि सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिए, लेकिन साथ ही जनता का जागरूक होना जरूरी है, जिससे हम अपने आसपास ऐसी मानसिकता वाले लोगों को पहचान सकें। इसके लिए खासकर होटल चलाने वाले संचालकों को अपनी पूरी जानकारी बोर्ड पर लिखनी चाहिए, लेकिन कुछ धर्म के तथाकथित लोग भेदभाव का आरोप लगाते हैं, लेकिन ये भेदभाव नहीं, बल्कि जागरूकता का सही तरीका है। उन्होंने कहा, "हम सरकार से अनुरोध करेंगे कि इस मामले पर कड़ा एक्शन ले, क्योंकि ऐसा न करने से समाज के दूसरे कोनों में छिपे असामाजिक तत्वों को बल मिलेगा।"
Tagsजम्मू कश्मीरस्वामी ज्ञानानंददिल्ली ब्लास्टलाल किलाआतंकवादसरकारकड़ी कार्रवाईपाकिस्तानऑपरेशन सिंदूरराष्ट्रवादजनता जागरूकताडॉक्टरगीता उपदेशहोटल संचालकअसामाजिक तत्वसुरक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





