दिल्ली-एनसीआर

कहा- जल्द से जल्द हो FIR ,एक बार फिर बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवान

Rounak Dey
23 April 2023 6:43 PM IST
कहा- जल्द से जल्द हो FIR ,एक बार फिर बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवान
x
पहलवान जंतर-मंतर पर धरना देने दे रहे हैं।

जनता से रिश्ता बेबडेस्क | भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Singh) के खिलाफ एक बार फिर देश के दिग्गज पहलवानों ने मोर्चा खोल दिया है। बजरंग पूनिया (Bajrang Punia), विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और साक्षी मलिक (Sakshi Malik) जैसे दिग्गज खिलाड़ी सहित कुछ और पहलवान जंतर-मंतर पर धरना देने दे रहे हैं। इससे पहले इन सभी पहलवानों ने जनवरी में भूषण के खिलाफ धरना दिया था।

इन पहलवानों का आरोप है कि बृजभूषण ने महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण किया है।

इस संबंध में भारतीय ओलिंपिक संघ (Indian Olympic Association) और खेल मंत्रालय (Sports ministry) ने जांच समितियां बनाई थीं लेकिन विनेश ने इन समितियों से नाराजगी जाहिर की थी। अब एक बार फिर ये सभी पहलवान धरने के मूड में आ गए हैं।

Next Story