दिल्ली-एनसीआर

Sahibabad: मनीत अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर महिला की मौत

Admindelhi1
15 May 2025 5:57 PM IST
Sahibabad: मनीत अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर महिला की मौत
x
"पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सौंप दिया"

साहिबाबाद: शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो स्थित मनीत अपार्टमेंट में रहने वाली बीना सहगल (73) की चौथी मंजिल से नीचे गिर गईं। सोसायटी के लोगों ने पुलिस को बुलाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा 13 मई की दोपहर हुआ था। हादसे के समय बीना सहगल घर में अकेली थीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सौंप दिया है।

डीसीपी ट्रांस हिंडन एरिया निमिष पाटील ने बताया कि बीना सहगल के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। तब से वह अपनी बेटी रुचि और दामाद अमित और 10 वर्षीय नाती के साथ रह रही थीं। बताया कि बेटी-दामाद दोनों ही दिल्ली स्थित अस्पताल में डॉक्टर हैं। 13 मई को दोनों ड्यूटी पर गए हुए थे और नाती स्कूल गया था। इसी दौरान दोपहर में वह फ्लैट से अचानक नीचे जा गिरीं। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने उनकी बेटी को घटना की जानकारी दी और पास के निजी अस्पताल ले गए। मौके पर पहुंची शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने छानबीन की। हालत गंभीर होने की वजह से महिला को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। डीसीपी निमिष पाटील ने बताया पोस्टमार्टम कराया गया है।

Next Story