- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Sahibabad: लोनी का एयर...
Sahibabad: लोनी का एयर क्वालिटी इंडेक्स जिले में सबसे ज्यादा 392 दर्ज हुआ

साहिबाबाद: लोनी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) जिले में सबसे ज्यादा 392 दर्ज हुआ है। वहीं इंदिरापुरम का एक्यूआई 311 हो गया है। इतनी दूषित हवा होने के बाद दूषित हवा की वजह से अस्थमा के मरीज और गर्भवती महिलाओं के लिए दिक्कतें बढ़ सकती हैं। हवा की गति धीमी होने से एक्यूआई लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं धड़ल्ले से चल रहे निर्माण कार्य और कूड़े के ढेरों में लगने वाली आग भी हवा में प्रदूषण का बड़ा कारण बनकर सामने आ रही है। वहीं विभाग की शर्तें और पाबंदियां केवल कागजों में ही सिमटी दिखाई दे रही हैं।
रविवार को समीर एप पर जारी हुए एक्यूआई आंकड़ों में लोनी और इंदिरापुरम की हवा सबसे ज्यादा दूषित आंकी गई है। लोनी का एक्यूआई 392 और इंदिरापुरम का 311 पहुंच गया है। वायु गुणवत्ता में कोई सुधार होता भी नहीं दिखाई दे रहा है। प्रदूषण रोकने में जिम्मेदार विभागों के अधिकारी नियम पालन कराने में नाकाम हो रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विकास मिश्रा का कहना है कि प्रदूषण फैलाने वालों को लगातार चिन्हित कर कार्रवाई हो रही है। सख्ती को और बढ़ाया जाएगा।





