- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Sahibabad: इंदिरापुरम...
Sahibabad: इंदिरापुरम के विकास पर होगा 85 करोड़ खर्च

साहिबाबाद; इंदिरापुरम हस्तांतरण के बाद नगर निगम की ओर से यहां विकास कार्यों के लिए 85 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया। मंगलवार को महापौर सुनीता दयाल इंदिरापुरम पहुंचीं और विकास कार्यों का शिलान्यास किया। पूरे टीएचए में कुल 95 करोड़ से विकास कार्य कराए जाएंगे, जिसमें इंदिरापुरम में 85 और वसुंधरा जोन में 10 करोड़ से काम होगा।
महापौर ने इस दौरान कहा कि इंदिरापुरम अब उपेक्षा का नहीं, उन्नति का प्रतीक बनेगा। क्षेत्र की जर्जर सड़कों, जाम से भरे नालों और अधूरी सुविधाओं की समस्याओं को देखते हुए क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई। अब यहां सड़क और नाला निर्माण से स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी। इस बजट में 13 नई सड़कें, 7 से अधिक आरसीसी नाले बनाए जाएंगे। महापौर ने कहा कि यह बजट 15वें वित्त आयोग से प्राप्त हुआ है। इंदिरापुरम के बाद महापौर वसुंधरा, बृजविहार एवं अप्सरा बॉर्डर पर भी विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान अलग-अलग मंच से महापौर ने लोगों से बांग्लादेशियों को भीख न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लगातार बांग्लादेशियों के क्षेत्रों को चिह्नित कर रही है, ताकि देश को सुरक्षित कर सके। इस अवसर पर नगर निगम के वरिष्ठ अभियंता, क्षेत्रीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पार्षद धीरज अग्रवाल, प्रीति जैन, हरीश कराकोटी, डॉ. अनिल तोमर, अनुज त्यागी, हिमांशु चौधरी, कल्लन के साथ-साथ अधिशासी अभियंता देशराज सिंह, सहायक अभियंता श्याम सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इंदिरापुरम को नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद यह पहली बार है जब इतनी बड़ी राशि यहां के विकास के लिए आवंटित की गई है।
95 करोड़ में यहां यह होंगे कार्य
- सीआईएसएफ रोड पर अपैक्स डिपो से राम मनोहर लोहिया मार्ग तक निर्माण कार्य - 3 करोड़ 63 लाख।
- बीएन त्रिपाठी मार्ग से नायडू मार्ग तक निर्माण कार्य - 8 करोड़ 78 लाख।
- शहीद मनोज पांडेय मार्ग से सीआईएसएफ मार्ग तक निर्माण कार्य - 6 करोड़।
- पंडित विजय लक्ष्मी मार्ग व 4 सहायक मार्ग व सुभद्रा जोशी मार्ग तक निर्माण कार्य- 6 करोड़ 79 लाख
- कनावनी पुलिया से एनएच-9 तक सड़क निर्माण (अवंतिका हॉस्पिटल, मीरा बाई मार्ग सहित) झ्र 8 करोड़
- पंडित विजया लक्ष्मी मार्ग, सुभद्रा जोशी मार्ग पर निर्माण कार्य - 6 करोड़ 21 लाख।
- काला पत्थर मार्ग से एनएच 9 पर मकनपुर बस स्टैंड तक नाला निर्माण कार्य - 7 करोड़ 54 लाख
- काला पत्थर मार्ग से ग्रीन विस्ता के पास तक सड़क निर्माण कार्य - 7 करोड़ 29 लाख
- काला पत्थर मार्ग से विंडसर स्ट्रीट व एनएच 9 के दोनों तरफ सड़क निर्माण कार्य - 7 करोड़ 25 लाख।
- काला पत्थर मार्ग से शिप्रा रिवेरा व मंगल बाजार रोड तक नाला निर्माण कार्य -8 करोड़ 69 लाख।
- शहीद मनोज पांडेय मार्ग, सीआईएसएफ मार्ग पर बायीं ओर कनावनी गांव कट से सीआईएसएफ कैंप तक निर्माण कार्य- 4 करोड़ 21 लाख।
- विधायक कॉलोनी में क्षतिग्रस्त सड़क व नाले का दोनों तरफ निर्माण कार्य - 2 करोड़ 78 लाख।
- विभिन्न क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कार्य - 6 करोड़ 49 लाख।
- वसुंधरा सेक्टर-11 की आंतरिक सड़कों का निर्माण झ्र 1.29 करोड़
- बृज विहार मुख्य मार्ग व आंतरिक सड़कों का निर्माण झ्र 3.96 करोड़
- अप्सरा बॉर्डर के दोनों ओर नाला निर्माण कार्य झ्र 5.35 करोड़





