दिल्ली-एनसीआर

Sahibabad: तेज आंधी-बारिश से पेड़ों की टूटी टहनियां और शाखाएं

Admindelhi1
18 May 2025 1:27 PM IST
Sahibabad: तेज आंधी-बारिश से पेड़ों की टूटी टहनियां और शाखाएं
x
सफाई में जुटी प्रशासनिक टीम

साहिबाबाद: शनिवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में पेड़ गिर गए। लिंक रोड, ऊर्जा मार्ग, वसुंधरा और इंदिरापुरम में कई जगह बड़े-बड़े पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर पड़े, जिससे यातायात में काफी दिक्कत हुई। वहीं सड़कों पर पेड़ गिरने के कारण कई जगह जाम की स्थिति रही।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहले भी इन पेड़ों के गिरने का खतरा लोगों को सता रहा था। इसके चलते लोगों ने कई बार निगम अधिकारियों से इन पेड़ों की कटाई की मांग भी की थी। लेकिन इन पेड़ों को नहीं काटा गया। इसी वजह से यह पेड़ आंधी में उखड़ गए। वहीं लगभग एक घंटे की अवधि के लिए आई इस आंधी ने टीएचए के लगभग बीस पेड़ उखाड़ दिए। वहीं उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज ने बताया कि आंधी आने पर पेड़ गिरना प्राकृतिक है किंतु इस संबंध यातायात ना प्रभावित हो इसके लिए नगर निगम की टीम युद्धस्तर पर कार्यरत है कई इलाकों में गिरे हुए पेड़ों को हटा दिया गया है जल्द ही बची हुई जगहों को भी साफ करा दिया जाएगा।

अभयखंड में तीन गाड़ियों पर टूटकर गिरा पेड़: इंदिरापुरम स्थित अभयखंड के शांतिविहार में इलाके में एक पेड़ तीन गाड़ियों पर जा गिरा। गाड़ियों को नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। वहीं स्थानीय निवासी भूपेंद्र ने बताया कि यह पेड़ सूखा हुआ है और हर बार बरसात के मौसम में इसके गिरने की आशंका जताई जा रही थी। इसके चलते कई बार निगम अधिकारियों से इसकी कटाई की भी मांग की गई। किंतु समय पर कटाई नहीं हो पाई।

Next Story