दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली निगम प्रशासन के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल

Admin Delhi 1
17 Oct 2022 6:24 AM GMT
दिल्ली निगम प्रशासन के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल
x

दिल्ली निगम न्यूज़: दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के आश्वासन के बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली है। निगमायुक्त ज्ञानेश भारती व पूर्व महापौर जयप्रकाश द्वारा सफाई कर्मचारी यूनियनों के साथ उनकी मांग संबंाी बातचीत करने के बाद सफाई कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल खत्म किया है। निगम प्रशासन ने सफाई कर्मियों की मांगों पर गौर करते हुए वर्ष 1 अप्रैल 2003 से करुणामूलक आधार पर कार्य कर रहे स्वच्छता सैनिकों के नियमतीकरण से संबंधी कार्रवाई आरंभ कर दी है। इसी संदर्भ में पूर्व महापौर जयप्रकाश एवं सफाई यूनियन के पदाधिकारियों के उपस्थिति में करुणामूलक आधार पर कार्य कर रहे 12 दैनिक वेतनभोगी स्वच्छता सैनिकों को नियमतीकरण पत्र बांटे गए।

निगम के सभी क्षेत्रीय उपायुक्तों को आदेश जारी उपरोक्त दैनिक सफाई कर्मचारियों के फाइलें बिनस किसी देरी के तैयार करने को कहा या है। इसी तरह वर्र्ष 1998 एवं 2000 से कार्य कर रहे दैनिक वेतनभोगी स्वच्छता सैनिकों के नियमतीकरण, डी समूह के कर्मियों को बोनस का भुगतान, एफ आर-17 नियम को वापस लेना, एवं 1 अप्रैल 1994 से 31 मार्च 1998 तक के नियमतीकरण से छूट गए मामलों को प्रक्रिया में लाने के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Next Story