दिल्ली-एनसीआर

RRB NTPC CBT 2 Date 2022: रेलवे एनटीपीसी भर्ती के लिए दूसरा चरण, आरआरबी ने जारी किया शेड्यूल

Kunti Dhruw
12 April 2022 7:29 AM GMT
RRB NTPC CBT 2 Date 2022: रेलवे एनटीपीसी भर्ती के लिए दूसरा चरण, आरआरबी ने जारी किया शेड्यूल
x
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण यानि सीबीटी 2 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट।

नई दिल्ली, RRB NTPC CBT 2 Date 2022: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण यानि सीबीटी 2 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। रेलवे भर्ती बोर्ड ने विभिन्न रेलवे जोन में ग्रुप के 35 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए चल रही चयन प्रक्रिया के अंतर्गत दूसरे चरण की परीक्षा यानि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी 2) के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा मंगलवार, 12 अप्रैल 2022 को जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 का आयोजन 9 और 10 मई 2022 देश भर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।


इन पदों के लिए होगी सीबीटी 2 परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, घोषित तारीखों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के दूसरे चरण का आयोजन सिर्फ भर्ती के पे-लेवल 4 और 6 के लिए किया जाएगा। वहीं, पे-लेवल 2, 3 और 5 के लिए सीबीटी 2 की तारीखों की घोषणा बोर्ड द्वारा बाद में की जाएगी।
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी 1) का आयोजन सात चरणों में 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक किया गया था। वहीं, इन परीक्षा के नतीजों की घोषणा 30 मार्च और 1 अप्रैल 2022 को की गयी थी। इन नतीजों में सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए दूसरे चरण की परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा बोर्ड द्वारा की गई है।


Next Story