दिल्ली-एनसीआर

रोडवेज बस सरिए से लदे कैंटर में घुसी, महिला समेत 2 हुए घायल

Admin Delhi 1
21 Oct 2022 7:08 AM GMT
रोडवेज बस सरिए से लदे कैंटर में घुसी, महिला समेत 2 हुए घायल
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: शुक्रवार की सुबह दिन निकलते ही ग्रेटर नोएडा में एक बड़ा हादसा हुआ है। दादरी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक रोडवेज बस ने पीछे से एक कैंटर ने टक्कर मार दी। इस घटना में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां पर दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। यह जानकारी गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने दी है। पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 3:30 बजे यूपी रोडवेज बस अलीगढ़ डिपो से दादरी की तरफ आ रही थी। तभी दादरी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सड़क किनारे खड़े आईसर कैंटर में पीछे से बस ने टक्कर मार दी। इस घटना में रोडवेज गाड़ी में बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनकी पहचान माधुरी निवासी नोएडा और उमेश निवासी हाथरस के रूप में हुई है।

इसमें चालक उमेश की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, महिला और पुरुष दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया है। इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई दादरी पुलिस द्वारा की जा रही है।

Next Story