- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- बरसात से पहले गड्ढा...
बरसात से पहले गड्ढा मुक्त होंगी सड़कें: गाजियाबाद नगर निगम

दिल्ली एनसीआर न्यूज़: गाजियाबाद की सड़कों पर अब आपको झटके महसूस नहीं होंगे. जल्द ही शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाएगा. नगर निगम शहर की सड़कों के गड्ढों की मरम्मत के लिए ट्रक माउंटेड पॉटहोल पैचिंग मशीन खरीदी है.पॉटहोल पैचिंग मशीन सामान्य तौर पर पाए जाने वाले गड्ढों को मात्र 10 मिनट में मरम्मत करके सड़क को तुरंत ही सामान्य यातायात के आवागमन के लिए उपलब्ध करा देती है. इस मशीन की कार्य प्रणाली पूर्णतः ठंडे इमल्शन पर आधारित है, जिसके कारण इमल्शन को गरम करने में इस्तेमाल की जाने वाली ऊर्जा की बचत के साथ-साथ किसी भी तरह का कार्बन उत्सर्जन नहीं करती है.
मशीन के द्वारा मरम्मत में इस्तेमाल किए जाने वाली सामग्री का क्यूरिंग टाइम मात्र 5 मिनट है, जिसके कारण यातायात में किसी बाधा की आवश्यकता नहीं पड़ती. यह मशीन मरम्मत के लिए एग्रीगेट और आरएस-1 इमल्शन का प्रयोग करती है. मुख्य अभियंता (निर्माण) एनके चौधरी के मुताबिक शहर को गड्ढा मुक्त करने के लिए मशीन को गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर में चलाया जाएगा. आधुनिक मशीन किसी भी मौसम में सड़कों के गड्ढे भर सकती है. मशीन की कीमत 90 लाख रुपये है. मशीन को शहरों के सभी जोनों में चलाया जाएगा. नगर निगम का प्रयास है कि बरसात से पहले शहर को गड्ढा मुक्त बनाया जा सके.





