दिल्ली-एनसीआर

रेलवे NTPC भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

Kunti Dhruw
30 March 2022 9:18 AM GMT
रेलवे NTPC भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड
x
बड़ी खबर

रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आज (30 मार्च) मुंबई, रांची, सिकंदराबाद और विभिन्न क्षेत्रों के लिए एनटीपीसी सीबीटी-1 संशोधित परिणाम 2021 की घोषणा की है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने छात्रों को अपना परिणाम डाउनलोड करने के लिए स्कोरकार्ड लिंक भी सक्रिय कर दिया है. जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अधिकारिक वेबसाइट rrcb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.


बोर्ड ने देशभर के आरआरबी रीजन- आरआरबी मुजफ्फरपुर, आरआरबी चेन्नई, आरआरबी बैंगलोर, आरआरबी अहमदाबाद आरआरबी अजमेर, आरआरबी इलाहाबाद, आरआरबी सिलीगुड़ी, आरआरबी भुवनेश्वर, आरआरबी बिलासपुर, आरआरबी चंडीगढ़, आरआरबी गुवाहाटी, आरआरबी जम्मू-श्रीनगर, आरआरबी कोलकाता, आरआरबी भोपाल, आरआरबी मालदा, आरआरबी मुंबई, आरआरबी पटना आरआरबी रांची, आरआरबी सिकंदराबाद और आरआरबी तिरुवनंतपुरम के लिए परिणाम घोषित किये है.



Next Story