- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- प्रॉपर्टी डीलर संदिग्ध...
प्रॉपर्टी डीलर संदिग्ध मौत मामले में खुलासा, मिली थी पुलिस सुरक्षा मर्डर केस में था गवाह

नई दिल्ली: दिल्ली के छतरपुर इलाके में गुरुवार सुबह एक बिल्डर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक बिल्डर की पहचान 36 वर्षीय संजीव सेजवाल के रूप में हुई है। वह अपनी महिला मित्र के घर पार्टी करने के लिए गया था, जहां उसका शव बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से संजीव की लाइसेंस पिस्टल भी बरामद की है। इसी पिस्तौल से उसे गोली लगी है। पुलिस को इस वारदात की सूचना संजीव की महिला मित्र ने दी थी। मैदानगढ़ी थाना पुलिस ने संजीव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, मामले में छानबीन की जा रही है। पुलिस महिला के घर में मौजूद दो भतीजों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





