दिल्ली-एनसीआर

रिटायर्ड कर्नल ने प्रेग्‍नेंट बेटी के लिए बनाए लड्डू, कही ये बात

jantaserishta.com
11 May 2022 8:33 PM IST
रिटायर्ड कर्नल ने प्रेग्‍नेंट बेटी के लिए बनाए लड्डू, कही ये बात
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: एक पिता ने ट्विटर पर बेहद मार्मिक कहानी बयां की है. ये शख्‍स अपनी पत्‍नी की मौत के बाद प्रेग्‍नेंट बेटी के लिए 'मां के अवतार' में उतर आया. उन्‍होंने बेटी की प्रेग्‍नेंसी से लेकर पोस्‍ट प्रेग्‍नेंसी तक का खूब ध्‍यान रखा.

रिटायर्ड कर्नल संजय पांडेय ने लिखा कि उनकी पत्‍नी की मौत हो गई थी. इसके ठीक एक साल बाद उनकी बेटी ने बताया- 'मैं प्रेग्‍नेंट हूं और आप नाना बनने वाले हैं.' चूंकि प्रेग्‍नेंसी के दिनों में अक्‍सर मां बेटी की खूब ख्‍याल रखती हैं. ऐसे में इस पिता ने भी हौंसला नहीं खोया और प्रेग्‍नेंट बेटी के लिए मां की भूमिका में उतर आए. इस दौरान उनकी बेटी विदेश में रह रही थी.
उन्‍होंने लिखा, 'जिस दिन उसने (बेटी ने) अपनी प्रेग्‍नेंसी के बारे में बताया मैंने फैसला कर लिया कि मैं अपनी बेटी की 'मां' बनूंगा. उसी दिन से मैंने YouTube और किताबों में प्रेग्‍नेंसी डाइट को खंगालना शुरू कर दिया, बुजुर्गों से भी बात की, 30 दिनों के अंदर लड्डुओं की पहली खेप तैयार कर दी.'
पार्सल से भेजे लड्डू
कर्नल संजय पांडेय लिखते हैं कि लड्डुओं को तैयार करने के बाद 96 घंटों के अंदर ब्रिटेन भेज दिया. 15 दिनों के बाद दूसरे तरह के लड्डू बनाए और डिस्‍पैच कर दिए.
संजय पांडेय ने ये भी बताया कि इसके बाद फिर उन्‍होंने रिसर्च किया और कई पौष्टिक खाद्य पदार्थ बनाए. ब्रिटेन पहुंचकर भी उन्‍होंने कई चीजें बनाईं. इनमें Edible Gum, Methi, Shatawari समेत शामिल थीं.
'मैं बन गया हूं मास्‍टर'
रिटायर्ड कर्नल संजय ने अपने ट्वीट बताया कि वह अब इस काम में मास्‍टर हो गए हैं. उन्‍होंने बताया कि अब वह 12 तरह के लड्डू बना लेते हैं. उनके ट्वीट पर कई यूजर्स ने उनकी तारीफ की है. उन्‍होंने कहा कि सिंगल पैरेंट होने के नाते आपने बहुत अच्छा काम किया है. वहीं कुछ लोगों ने ये भी लिखा कि सैनिक हर काम में सक्षम होता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story