दिल्ली-एनसीआर

रेस्क्यू टीम ने यमुना में कूदे युवक को सकुशल बचाया, युवक की हालत खतरे से बाहर

Admin Delhi 1
15 Aug 2022 11:07 AM IST
रेस्क्यू टीम ने यमुना में कूदे युवक को सकुशल बचाया, युवक की हालत खतरे से बाहर
x

दिल्ली न्यूज़: यमुना में एक युवक ने शनिवार रात को कश्मीरी गेट आईएसबीटी के फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। युवक को देखकर वहां मौजूद बोट क्लब इंचार्ज हरीश की टीम ने युवक को यमुना नदी से बाहर निकाला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, कश्मीरी गेट आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास एक युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। वहां मौजूद गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक यमुना नदी में पिलर पकडक़र खड़ा है और खुद को बचाने का प्रयास कर रहा है। गोताखोरों ने उसे तुरंत बाहर निकाला।

Next Story