दिल्ली-एनसीआर

Greater Noida में बचाव अभियान सक्रिय, राहत एवं रेस्क्यू में जुटी टीम

Admindelhi1
8 Sept 2025 3:19 PM IST
Greater Noida में बचाव अभियान सक्रिय, राहत एवं रेस्क्यू में जुटी टीम
x
"बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी"

ग्रेटर नोएडा: रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर चंडीगढ़ गांव के निकट बाढ़ में फंसी एक नौ माह की गर्भवती महिला को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

महिला हरियाणा के एक गांव की निवासी है और इलाज के लिए गौतमबुद्ध नगर जिले में आई थी, लेकिन बाढ़ के पानी में फंस गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी मदद की। इसके अलावा, पुलिस और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने 20 से अधिक अन्य लोगों को भी बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से सुरक्षित निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, हरियाणा के शेखपुरा गांव की रहने वाली संगीता, जो नौ माह की गर्भवती है, नियमित जांच के लिए गौतमबुद्ध नगर आई थी। इस दौरान वह चंडीगढ़ गांव के पास बाढ़ के पानी में फंस गई। महिला ने अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित निकाला और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने बताया कि बाढ़ में फंसे 20 से अधिक अन्य लोगों को भी रेस्क्यू किया गया। इन लोगों को भाईपुरा मंदिर के पीछे बने अस्थायी शरण स्थल में स्थानांतरित किया गया है। वहां पुलिस ने उनके लिए भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं का प्रबंध किया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Story