दिल्ली-एनसीआर

Republic Day Parade: फ्लाई पास्ट में पहली बार एक साथ उड़ेंगे 75 लड़ाकू विमान, राजपथ पर दिखयेगा अपना जलवा

Kunti Dhruw
25 Jan 2022 12:23 PM GMT
Republic Day Parade: फ्लाई पास्ट में पहली बार एक साथ उड़ेंगे 75 लड़ाकू विमान, राजपथ पर दिखयेगा अपना जलवा
x
26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में बहुत कुछ खास होगा।

26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में बहुत कुछ खास होगा। बहुत कुछ ऐसा होगा जो पहली बार हो रहा होगा। इस बार अब तक के सबसे भव्य फ्लाई पास्ट का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारतीय वायु सेना के 75 विमान हिस्सा लेंगे। वहीं कई प्रतियोगिताओं के माध्यम से आए 480 डांसर इस सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करेंगे। वहीं 75 मीटर लंबाई की 10 स्क्रॉल भी पहली बार परेड का हिस्सा होंगे।

वायु सेना ने दूरदर्शन के साथ किया समन्वय
इसके अलावा भारतीय वायुसेना ने पहली बार दूरदर्शन के साथ इस फ्लाईपास्ट को दिखाने के लिए समन्वय किया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। दर्शकों को ध्यान में रखते हुए राजपथ पर 10 बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएंगी।
आसमान में दिखेंगे अलग-अलग करतब
इस बार के फ्लाई पास्ट में वायु सेना के आधुनिक विमान राफेल, सुखाई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे, डकोटा भी अगल-अलग करतब करते नजर आएंगे। ये विमान राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत का प्रदर्शन करेंगी। इसके अलावा पहली बार राजपथ पर 75 मीटर लंबाई और 15 फीट ऊंचाई के दस स्क्रॉल प्रदर्शित किए जाएंगे। ये स्क्रॉल रक्षा और संस्कृति मंत्रालय 'कला कुंभ' कार्यक्रम के दौरान तैयार किए गए थे।
राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से हुआ डांसरों का चयन
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पहली बार डांसरों का चयन राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया गया है। जिला स्तर पर 'वंदे भारतम' के माध्मय से 480 लोगों का चयन किया गया है।


Next Story