दिल्ली-एनसीआर

22 मार्च से आश्रम अंडरपास खुलने से दिल्ली के इन रूट्स पर ट्रैफिक जाम पर राहत

Deepa Sahu
20 March 2022 12:08 AM IST
22 मार्च से आश्रम अंडरपास खुलने से दिल्ली के इन रूट्स पर ट्रैफिक जाम पर राहत
x
दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 750 मीटर लंबा आश्रम अंडरपास (Ashram Underpass) 22 मार्च से खुल जाएगा। लोकनिर्माण विभाग ने निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। आश्रम चौक मध्य एवं दक्षिण दिल्ली और फरीदाबाद को आपस में जोड़ने वाली एक अहम कड़ी है। यह जंक्शन मथुरा रोड एवं रिंग रोड (लाजपत नगर-सराय काले खा एवं डीएनडी फ्लाईओवर) को जोड़ता है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, इस चौराहे से रोजाना सबसे अधिक भीड़भाड़ के दौरान करीब ढाई लाख वाहन गुजरते हैं।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अंडरपास में निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद गत सप्ताह घोषणा की थी कि 22 मार्च यह लोगों के लिये खोल दिया जायेगा। मध्य और दक्षिण दिल्ली के बीच महत्वपूर्ण लिंक है- आश्रम चौक और इसी कारण यह बहुत व्यस्त भी है। यहां मथुरा रोड और रिंग रोड आपस में जुड़ते हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 24 दिसंबर 2019 को अंडरपास की आधारशिला रखी थी और इसे एक साल में पूरा किया जाना था। अंडरपास को पूरा करने की तारीख इसके बाद कई बार बढ़ाई गई। इसकी डेडलाइन पहले मार्च 2021 थी लेकिन अब इसे मार्च 22 में पूरा किया जा सका है।


Next Story