- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- रेखा गुप्ता ने पंजाब...
दिल्ली-एनसीआर
रेखा गुप्ता ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
SHIDDHANT
7 Sept 2025 11:19 PM IST

x
DELHI दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री ले जा रहे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद थे। इन ट्रकों में बर्तन, चादरें, कंबल, दवाइयां, मच्छरदानी, जूते, चप्पल, चूल्हे और अन्य आवश्यक सामान हैं, जो बाढ़ प्रभावित लोगों की तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने के लिए भेजे गए हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पंजाब इस समय भीषण बाढ़ संकट से जूझ रहा है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि पंजाब के किसान सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कह रहे हैं कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगर पैसे मांगने आएं तो उन्हें सहायता न दी जाए, क्योंकि उनका दावा है कि इसका उपयोग चुनावी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
सिरसा ने इसे पंजाब के साथ धोखा करार दिया। उन्होंने कहा, "पंजाब ने हमेशा देश के लिए योगदान दिया है और बड़ी से बड़ी आपदाओं का डटकर सामना किया है। उसे मदद की जरूरत नहीं, लेकिन यह हमारा कर्तव्य है कि हम उस राज्य का सहयोग करें, जिसने देश को इतना कुछ दिया है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब का इतिहास रहा है कि वह हर आपदा से साहस और दृढ़ संकल्प के साथ उभरा है। यह पहली बार नहीं है जब पंजाब में ऐसी विपदा आई हो। अतीत में भी पंजाब ने अनगिनत चुनौतियों का सामना किया है और हर बार मजबूती से आगे बढ़ा है। इस बार भी पंजाब ऐसा ही करेगा। सिरसा ने जोर देकर कहा कि दिल्ली की जनता और सरकार पंजाब के साथ खड़ी है। आने वाले दिनों में जरूरत पड़ने पर किसानों के लिए डीजल और ट्रैक्टर जैसी अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा, "यह राहत सामग्री कृतज्ञता का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य पंजाब के लोगों को यह भरोसा दिलाना है कि वे इस संकट में अकेले नहीं हैं।"
Tags: दिल्लीरेखा गुप्तामनजिंदर सिंह सिरसापंजाब बाढ़राहत सामग्रीबाढ़ पीड़ितदिल्ली भाजपासामाजिक सहायताकिसान सहायताट्रक रवाना.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





