दिल्ली-एनसीआर

मोरना प्राथमिक कंपोजिट स्कूल में पढऩे वाली सगी बहनों का राजकीय स्पोर्ट्स कालेज में हुआ चयन

Admin Delhi 1
19 July 2022 5:28 AM GMT
मोरना प्राथमिक कंपोजिट स्कूल में पढऩे वाली सगी बहनों का राजकीय स्पोर्ट्स कालेज में हुआ चयन
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: दिल्ली से सटे नोएडा में सेक्टर 35 स्थित मोरना प्राथमिक कंपोजिट स्कूल में पढऩे वाली दो सगी बहनों ममता और नेहा का राजकीय स्पोर्ट्स कालेज के लिए चयन हुआ है। बेहद सामान्य परिवार से आने वाली दोनों बहनों ने प्रवेश परीक्षा पास कर मिसाल कायम की है। अब दोनों ही गुरु गोविद सिंह स्पोट्र्स कालेज गोरखपुर में रहकर अपनी प्रतिभा को मुकाम देंगी। 12 वर्षीय ममता का हाकी और 10 वर्षीय नेहा का जिम्नास्टिक में चयन हुआ है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने स्कूल की प्रधानाचार्य और शिक्षकों को बधाई दी है।

मोरना गांव में ही रहने वाली ममता और नेहा के पिता 10 वर्ष पहले एक हादसे में दिव्यांग हो गए थे। उनके बड़े भाई सूरज नाई का काम करते हैं। वही घर का खर्च भी चलाते हैं। दोनों ही बहनों ने मोरना कंपोजिट विद्यालय के खेल शिक्षक और हाकी खिलाड़ी दिलीप कुमार के देखरेख में खेल का अभ्यास शुरू किया। यहीं से उनका खेल के प्रति रुझान बढ़ा। खेल के प्रति लगन को देखते हुए दिलीप कुमार ने उनको व्यक्तिगत स्तर पर विशेष अभ्यास कराया। समय के साथ उनकी खेल प्रतिभा में निखार आता गया। जिला, मंडल और राज्य स्तर पर तीन चरण की प्रतियोगिता पास कर दोनों ने स्पोट्र्स कालेज में अपनी जगह बनाई है। प्रधानाचार्य शांति पांडेय ने बताया कि स्कूल से चार बच्चों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। इसमें दो ने ही सफलता प्राप्त की है।

संसाधन बढ़े तो निखरकर सामने आई प्रतिभा: परिषदीय स्कूलों में शासन से खेलों को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है। प्राथमिक स्कूलों में पांच और कंपोजिट स्कूलों में खेल सामग्री के लिए 10 हजार रुपए की राशि दी जाती है। प्रतिभाओं को मंच देने के लिए संकुल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं होती हैं। दिलीप कुमार जैसे शिक्षकों की मेहनत इसमे चार चांद लग रहा है। परिणाम हम सबके सामने है।

Next Story