- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- बरेली में विवाद से...
दिल्ली-एनसीआर
बरेली में विवाद से किसे मिलेगा फायदा, राशिद अल्वी ने पूछा सवाल
SHIDDHANT
27 Sept 2025 8:51 PM IST

x
Delhi दिल्ली: 'आई लव मुहम्मद' को लेकर बरेली में हुए विवाद को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि बरेली में जो कुछ भी हुआ, उसके पीछे बड़ी साजिश है और मुझे लगता है कि इसके पीछे भाजपा का हाथ है। उन्होंने बरेली विवाद की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की है। आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि 'आई लव मुहम्मद' पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए, लेकिन बरेली में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सवाल उठाया कि उत्तर प्रदेश में इस मुद्दे को लेकर जो कुछ हो रहा है, इसका राजनीतिक फायदा कौन उठाएगा?
अल्वी ने कानून के बुनियादी उसूल का हवाला देते हुए कहा कि चाहे कोई अपराध हो या राजनीतिक आंदोलन, जिसे फायदा पहुंचता है, वही इसके पीछे होता है। बरेली में जो हुआ, इसके पीछे निश्चित रूप से बड़ी साजिश है और भाजपा इसके पीछे है। भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा पूरे यूपी के हालात खराब करना चाहती है, क्योंकि 2027 में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। अल्वी ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा, बरेली में किसने ऐसी आवाज दी कि इतनी बड़ी संख्या में लोग एकजुट हो गए? क्या इंटेलिजेंस को पता नहीं था? क्या पुलिस को पहले से जानकारी नहीं थी?
उन्होंने कहा कि पहले भीड़ को इकट्ठा होने देते हैं, फिर बेकसूर लोगों पर डंडों से बर्बरता की जाती है। उसके बाद मुसलमानों के खिलाफ बयानबाजी शुरू हो जाती है। जो लोग यह सब कराते हैं, वे अपने घरों में आराम से बैठे रहते हैं, जबकि पिटने वाले मासूम होते हैं। अल्वी ने कहा कि मैं दुआ करता हूं कि यह यूपी के अन्य इलाकों में न फैले, लेकिन भाजपा चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बयान पर अल्वी ने केंद्र सरकार को जवाब देने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि जब सवाल किया जाता है, तो वे कहते हैं कि हमारे सभी पायलट सुरक्षित वापस आ गए, लेकिन सच्चाई क्या है, भारत सरकार को ही बतानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि चीन-पाकिस्तान के साथ खड़ा था, सऊदी अरब ने पाकिस्तान के साथ डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट किया है, अमेरिकी राष्ट्रपति पाकिस्तान के आर्मी चीफ को अपने साथ खाना खिलाते हैं। हमारी विदेश नीति पूरी तरह फेल हो चुकी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र सरकार को विदेश नीति पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, दुनिया में भारत की छवि को बेहतर बनाना चाहिए। इसके लिए ऐसा विदेश मंत्री होना चाहिए, जो सक्षम हो।
Tagsबरेली विवादआई लव मुहम्मदराशिद अल्वीकांग्रेसभाजपाराजनीतिक साजिशन्यायिक जांचयूपी चुनावविदेश नीतिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





