दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में जल्द ही चलेगी रैपिड ट्रेन, महिलाओं के लिए होगा स्पेशल कोच

Soni
16 March 2022 5:34 PM IST
दिल्ली में जल्द ही चलेगी रैपिड ट्रेन, महिलाओं के लिए होगा स्पेशल कोच
x

दिल्ली से मेरठ तक बन रही देश की पहली रैपिड रीजनल रेल का मॉडल कोच बुधवार को गाजियाबाद पहुंच गया।मुरादनगर क्षेत्र के दुहाई में नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) का डिपो है,जहां इस कोच को रखा गया है।इस प्रोजेक्ट पर कुल 30 हजार 274 करोड़ रुपए खर्च होंगे।रैपिड रेल कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम एरिया तक करीब 82 किलोमीटर लंबा है।इस दूरी को तय करने में सिर्फ 55 मिनट लगेंगे।

इसका ट्रैक रूट सराय काले खां से शुरू होकर न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, गाजियाबाद में साहिबाबाद, गाजियाबाद, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ में परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, भैंसाली डिपो, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी कैंट, मोदीपुरम तक है। रैपिड रेल में फिलहाल छह कोच होंगे। लोड बढ़ने पर कोच की संख्या नौ तक बढ़ाई जा सकती है। एक कोच पूरी तरह प्रीमियम क्लास होगा, जिसमें एंट्री-एग्जिट के लिए दोनों तरफ दो-दो गेट और स्टैंडर्ड कोच में तीन-तीन ऑटोमैटिक गेट होंगे। इस प्रोजेक्ट से दिल्ली के दो प्रमुख रेलवे स्टेशन सराय काले खां और आनंद विहार कनेक्ट किए जाएंगे। इंजीनियरों ने बताया कि रैपिड रेल के ब्रेक सिस्टम अत्याधुनिक हैं। ब्रेक लगने पर पटरियों पर करीब 30 फीसदी ऊर्जा पैदा होगी, जिसे इस्तेमाल में लिया जाएगा।

Next Story