दिल्ली-एनसीआर

दो बच्चियों के साथ बलात्कार, पढ़ें पूरा मामला

jantaserishta.com
15 May 2022 3:20 PM IST
दो बच्चियों के साथ बलात्कार, पढ़ें पूरा मामला
x

गुरुग्राम : दिल्ली से सटे गुरुग्राम के पास बादशाहपुर इलाके में एक युवक द्वारा दो बच्चियों के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों पीड़ित बच्चियां पांच साल से कम उम्र की हैं। पुलिस ने बलात्कार के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी 25 वर्षीय आदिल के रूप में हुई है जो दिहाड़ी मजदूर है और यहां मकानों में रंगाई-पुताई का कार्य करता था।
पुलिस ने बताया कि बच्चियों से बलात्कार के दौरान स्थानी लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि शनिवार को आरोपी आदिल अपने किराये के घर के पास ही खेल रहीं दोनों बच्चियों को टॉफी का लालच देकर अपने कमरे में ले गया था और वहां उनके साथ बलात्कार करने लगा।
पुलिस ने कहा कि बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर एक बच्ची की मां कमरे में पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घायल बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) विकास कौशिक ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story