दिल्ली-एनसीआर

महापंचायत में शामिल होने ग्रेटर नोएडा पहुंचे राकेश टिकैत, जेवर एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर जताई आपत्ति

Admin Delhi 1
9 Jun 2022 3:01 PM IST
महापंचायत में शामिल होने ग्रेटर नोएडा पहुंचे राकेश टिकैत, जेवर एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर जताई आपत्ति
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: गौतमबुद्ध नगर के किसानों की जेवर अंडरपास पर महापंचायत हो रही है। इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल हुए हैं। यह महापंचायत जिले के किसानों को उचित मुआवजा, एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों को वर्ग सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा और किसानों के बच्चों को रोजगार व शिक्षा को लेकर की जा रही है। दो दिनों पहले भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी पवन खटाना ने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में इस महापंचायत की घोषणा की थी। किसानों का कहना है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह लखनऊ कुछ करेंगे।

जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों को मिले उचित मुआवजा: प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिला है। यह महापंचायत जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों को ग्रामीण आधार पर सर्किल रेट का 4 गुना मुआवजा दिलाने को लेकर हो रही है। प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट के पास कुछ गांवों का शहरीकरण कर दिया है, लेकिन उनको शहरी सर्किल रेट से मुआवजा नहीं दिया, इन किसानों को शहरी रेट के हिसाब से मुआवजा मिलना चाहिए।

Next Story