- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- राजनाथ सिंह और...
दिल्ली-एनसीआर
राजनाथ सिंह और इंडोनेशियाई रक्षा मंत्री करेंगे द्विपक्षीय संवाद
SHIDDHANT
26 Nov 2025 9:42 PM IST

x
Delhi दिल्ली। भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा सहयोग को नई गति मिलने जा रही है। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 27 नवंबर को नई दिल्ली में तीसरे भारत-इंडोनेशिया रक्षा मंत्रियों के संवाद की सह-अध्यक्षता करेंगे। इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री स्याफरी स्यामसुद्दीन भी इस संवाद की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस उच्च-स्तरीय बैठक में दोनों नेता क्षेत्रीय सुरक्षा, बहुपक्षीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे और रक्षा सहयोग को और गहरा करने के नए मार्ग तलाशेंगे।
सामरिक दृष्टिकोण से दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। इंडोनेशियाई रक्षा मंत्री की यह दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा 27 नवंबर तक जारी रहेगी। इस यात्रा को दोनों देशों के रक्षा संबंधों में बढ़ते विश्वास और मजबूत होती साझेदारी की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। यह यात्रा इस वर्ष जनवरी में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बाद हो रही है, जो द्विपक्षीय संबंधों में निरंतरता और प्रगाढ़ता को दर्शाती है।
भारत और इंडोनेशिया के बीच सभ्यता आधारित संबंध हजारों वर्षों पुराने हैं। दोनों देश समुद्री पड़ोसी होने के साथ-साथ सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सभ्यतागत जुड़ाव साझा करते हैं, जिन्हें कई सदियों तक पीछे जाकर देखा जा सकता है। आधुनिक समय में यह विरासत दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को विशेष गहराई प्रदान करती है। हाल के वर्षों में भारत-इंडोनेशिया के समग्र रणनीतिक साझेदारी संबंध लगातार मजबूत हुए हैं।
द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग, उच्च-स्तरीय वार्ताओं की बढ़ती आवृत्ति और भारत की एक्ट ईस्ट नीति ने इस साझेदारी को और गति दी है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार समुद्री सुरक्षा, रक्षा उद्योग में सहयोग, क्षमता निर्माण और संयुक्त अभियानों जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग तेजी से बढ़ा रहा है। यह संवाद भारत–इंडोनेशिया साझेदारी को नई दिशा देगा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा में दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को और मजबूती प्रदान करेगा।
इससे पहले भारत व इंडोनेशिया के बीच नई दिल्ली में एक नौसैनिक वार्ता आयोजित की गई थी। इस वार्ता में भारत व इंडोनेशिया ने हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र में सुरक्षा व सहयोग पर चर्चा की थी। हाल ही में हुई इस वार्ता में भारत व इंडोनेशिया के वरिष्ठ नौसैनिक अधिकारियों ने दोनों देशों द्वारा संयुक्त द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यासों को लेकर भी बातचीत की। भारत और इंडोनेशिया के बीच यह 13वीं नौसैनिक स्टाफ वार्ता थी जो नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
Tagsभारत-इंडोनेशियारक्षा सहयोगरक्षा मंत्री राजनाथ सिंहस्याफरी स्यामसुद्दीनउच्च-स्तरीय संवादसामरिक सहयोगद्विपक्षीय बैठकहिंद-प्रशांत सुरक्षानौसैनिक वार्ताACT East नीतिसंयुक्त अभ्यासरणनीतिक साझेदारीसमुद्री सुरक्षाक्षमता निर्माणरक्षा उद्योगजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





