दिल्ली-एनसीआर

सराय रोहिल्ला स्टेशन पहुंचे राहुल गांधी, ट्रेन से उदयपुर के लिए होंगे रवाना, देखे वीडियो

jantaserishta.com
12 May 2022 8:21 PM IST
सराय रोहिल्ला स्टेशन पहुंचे राहुल गांधी, ट्रेन से उदयपुर के लिए होंगे रवाना, देखे वीडियो
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: उदयपुर में 13 मई से 15 मई तक आयोजित होने वाले कांग्रेस के चिंतन शिविर को लेकर तैयारी शुरु हो गई हैं। इस शिविर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई वरिष्ठ नेता इसमे शामिल होंगे। वही राहुल गांधी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में ट्रेन से उदयपुर जाने की अपनी योजना की घोषणा की हैं। कांग्रेस ने इसके लिए एक ट्रेन के दो डिब्बे बुक किये है।

सूत्रों ने कहा कि गांधी ने सोमवार शाम यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में ट्रेन से उदयपुर जाने की अपनी योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांधी ने यह पार्टी नेताओं पर छोड़ दिया कि वे चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए वहां कैसे जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस कदम का उद्देश्य लोगों के सामने कांग्रेस नेताओं की ''आम आदमी'' की छवि पेश करना है। इस शिविर में पार्टी के कुल 422 नेता हिस्सा लेंगे। वही उदयपुर में चिंतन शिवर की तैयारियों को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन मंगलवार को उदयपुर पहुंचे। प्रभारी अजय माकन ने SIERT सभागार में पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे, प्रभारी अजय माकन ने बैठक में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि उदयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर होना बड़े ही गर्व की बात है ,ऐसे में सभी को एकजुट होकर कार्य करना है वही शहर को काफ़ी खूबसूरत तरीक़े से सजाना है , आपको बता दे कि कांग्रेस के चिंतन शिविर को लेकर काफ़ी उत्साह है औऱ जोरों सोरो से कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं.





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story