- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Rahul Gandhi ने झूठ की...
दिल्ली-एनसीआर
Rahul Gandhi ने झूठ की दुकान खोल रखी है: शिवराज सिंह चौहान
SHIDDHANT
15 Feb 2026 10:13 PM IST

x
Delhi दिल्ली: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के झूठ का खुलासा किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि फिर एक और झूठ... कांग्रेस और राहुल गांधी ने झूठ की दुकान खोल रखी है और दिन-रात बस झूठ ही परोस रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मैं साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि अमेरिका के साथ हुई किसी भी डील में जीएम (जेनेटिकली मॉडिफाइड) उत्पादों को कोई अनुमति नहीं दी गई है। डीडीजीएस को लेकर भी राहुल गांधी ने तथ्यहीन बातें फैलाने की कोशिश की, लेकिन सच्चाई सामने है।
शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी, नकारात्मक और भ्रम फैलाने वाली राजनीति करते हुए आपको शर्म आनी चाहिए। आपके पास न तथ्य है और न ही देशहित की समझ। मुझे तो ये समझ नहीं आता कि एसएसपी पर आप और कांग्रेस किस मुंह से बात कर रहे हैं। याद कीजिए, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के तहत फसलों की लागत का डेढ़ गुना एमएसपी देने की बात आपने लागू नहीं की और उल्टा संसद में कहा कि इससे मार्केट विकृत हो जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी किसान हितैषी सरकार ने एमएसपी लागू की और किसानों से कई गुना अधिक खरीद भी सुनिश्चित की है, जो लगातार जारी है। देश समझ चुका है कि कांग्रेस का चरित्र पूरी तरह किसान विरोधी है, चाहे सत्ता में रहे या फिर विपक्ष में।
Tagsशिवराज सिंह चौहानराहुल गांधीकांग्रेसकिसान नीतिजीएम उत्पादडीडीजीएसएमएसपीस्वामीनाथन आयोगलोकसभाविपक्षी राजनीतिकिसान हितप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीभारतकृषि सुधारसोशल मीडियाएक्सजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





