- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- राहुल गांधी ने जेन-जी...
दिल्ली-एनसीआर
राहुल गांधी ने जेन-जी को बताया लोकतंत्र का संरक्षक, निशिकांत दुबे ने साधा निशाना
SHIDDHANT
18 Sept 2025 11:04 PM IST

x
DELHI दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक 'एक्स' पोस्ट में देश के युवाओं, खासकर जेन-जी यानी नई पीढ़ी की तारीफ करते हुए उन्हें लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने वाला असली 'विंगार्ड' बताया है। राहुल गांधी का यह संदेश तब आया है जब नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों में छात्रों और युवाओं के आंदोलनों ने सरकारों को पीछे हटने पर मजबूर किया है। वहीं दूसरी तरफ, पूरे दक्षिण एशिया में युवाओं के नेतृत्व में आंदोलनों की लहर देखी जा रही है। इसके साथ ही, यह संदेश 2025 और 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले युवाओं से जुड़ने की उनकी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "देश का युवा, देश का छात्र, जेन-जी संविधान को बचाएगा, लोकतंत्र की रक्षा करेगा और वोट चोरी को रोकेगा। मैं हमेशा उनके साथ हूं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 'संविधान बचाने' और 'वोट चोरी रोकने' जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर युवाओं के बीच सक्रिय हो रही नागरिक जिम्मेदारियों की भावना को उभार रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सिर्फ एक भावनात्मक संदेश नहीं, बल्कि कांग्रेस की ओर से एक रणनीतिक दांव है।
राहुल गांधी के इस 'एक्स' पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, जेन-जी परिवारवाद के खिलाफ है। वह पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी को क्यों बर्दाश्त करेगा? उन्होंने अपने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में आगे लिखा, "वह भ्रष्टाचार के खिलाफ है, वह आपको क्यों नहीं भगाएगा? वह बांग्लादेश में इस्लामिक राष्ट्र तथा नेपाल में हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है, वह भारत को हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं बनाएगा? देश छोड़ने की आप करो तैयारी आ रहे हैं…।"
जेन-जी, जो अब बड़ी संख्या में पहली बार वोट डालने जा रही है, 2025 और 2026 के विधानसभा चुनावों में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। कांग्रेस समर्थकों ने राहुल गांधी के बयान को युवाओं को सक्रिय राजनीति से जोड़ने वाला 'संकल्प संदेश' बताया है। वहीं आलोचकों ने इसे महज 'राजनीतिक बयानबाजी' करार दिया और कांग्रेस की अब तक की युवा नीति पर सवाल उठाए हैं। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और 'जेनजीफॉरडेमोक्रेशी' जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे।
Tagsराहुल गांधीजेन-जीयुवा राजनीतिलोकतंत्रसंविधानवोट चोरीकांग्रेसभाजपानिशिकांत दुबेसोशल मीडियाएक्स पोस्टजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





