दिल्ली-एनसीआर

गलवान घाटी के शहीदों को राहुल और प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि

Rani Sahu
15 Jun 2023 2:43 PM IST
गलवान घाटी के शहीदों को राहुल और प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को गलवान घाटी संघर्ष में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों की शहादत के तीन साल पूरे होने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के दोनों नेताओं ने कहा कि राष्ट्र हमेशा उनका शुक्रगुजार रहेगा। गलवान घाटी संघर्ष के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट करके लिखा, गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा, गलवान घाटी में देश की सुरक्षा करते हुए शहीद हुए सभी जवानों को सलाम। हम वीर जवानों की शहादत कभी नहीं भूलेंगे और हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।
बता दें कि गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सेना के जवानों की 15 जून 2020 को झड़प हो गई थी। इस घटना में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे।
--आईएएनएस
Next Story