- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- रागेश्वरी लूंबा: एक...
दिल्ली-एनसीआर
रागेश्वरी लूंबा: एक बीमारी ने अभिनेत्री का करियर किया बर्बाद, अब लोगों को कर रही हैं जागरूक
SHIDDHANT
15 Nov 2025 12:26 AM IST

x
Delhi दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसे चेहरे आए जिन्होंने बॉलीवुड पर राज किया और अपने समय में अपनी खूबसूरती और अदाकारी से फैंस का दिल जीता। ऐसी ही एक एक्ट्रेस और सिंगर हैं रागेश्वरी लूंबा, जो आज सोशल मीडिया पर ट्रामा और बीमारियों से बचने के लिए लोगों को थेरेपी के बारे में बताती हैं। 'लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता' गाने में चंकी पांडे के साथ क्यूट दिखने वाली एक्ट्रेस रागेश्वरी लूंबा का जन्म एक संगीत परिवार में हुआ था। उनके पिता, भारतीय संगीतकार और गायक त्रिलोक सिंह लूंबा थे, जो नेशनल अवॉर्ड विनर रहे हैं। मधुर आवाज एक्ट्रेस को विरासत में मिली थी। बचपन से ही वे स्टेज पर गाना गाती थीं और पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की, वे कई विज्ञापनों में भी दिखीं।
रागेश्वरी लूंबा को पहला ब्रेक साल 1993 में रिलीज फिल्म 'आंखें' से मिला। पहली ही फिल्म में वे अक्षय कुमार और चंकी पांडे के साथ नजर आईं। फिर रागेश्वरी साल 1994 में 'मैं अनाड़ी तू खिलाड़ी' और 'दिल कितना नादान' में नजर आईं। साल 2002 में वे 'तुम जियो हजारों साल' में दिखीं। उन्होंने सिर्फ अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों पर जादू नहीं किया, बल्कि उन्होंने अपनी मधुर आवाज से भी दर्शकों को दीवाना बनाया। 22 साल की उम्र में उन्होंने पॉप एल्बम 'दुनिया' रिलीज किया, जो रातों-रात छा गया। इसके बाद वे 1997 में अपने एल्बम 'वाई टू के' में नजर आईं। एक्ट्रेस ने बहुत सारे पॉप सॉन्ग रिलीज किए जो हिट भी रहे। इस लिस्ट में प्यार का रंग, रफ्तार, चाहत और कुड़ी ए पंजाब दी शामिल है।
रागेश्वरी लूंबा के साथ घटी एक घटना ने उनका पूरा जीवन बदल दिया। साल 1993 में उन्हें दुर्लभ बीमारी 'बेल्स पाल्सी' पता चला, जिससे उनका मुंह और गला दोनों बुरी तरीके से प्रभावित हुआ। डॉक्टर्स ने ये तक कह दिया था कि वे कभी गाना नहीं गा पाएंगी लेकिन एक्ट्रेस ने हार नहीं और खुद को बीमारी से पूरी तरह आजाद किया। आज एक्ट्रेस फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए दुर्लभ बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करती हैं।
Tagsरागेश्वरी लूंबाबॉलीवुडसिंगरएक्ट्रेसलाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बताआंखेंमैं अनाड़ी तू खिलाड़ीदिल कितना नादानपॉप एल्बमदुनियावाई टू केबेल्स पाल्सीदुर्लभ बीमारीसोशल मीडियाथेरेपीजागरूकतासंगीत परिवारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





