दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में कुतुब मीनार है पर्यटकों की पहली पसंद, विदेश से भी आते हैं खूब पर्यटक

Admin Delhi 1
15 July 2022 12:38 PM GMT
दिल्ली में कुतुब मीनार है पर्यटकों की पहली पसंद, विदेश से भी आते हैं खूब पर्यटक
x

दिल्ली: दिल्ली में देखे जाने वाले स्मारकों में लाल किला और कुतुब मीनार को सबसे अधिक पसंद किया जाता है। पर्यटकों को आकर्षित करने में इन दोनों स्मारकों में रोज 'प्रतियोगिता' चलती रहती हैं। सरकारी छुट्टी और त्योहार में यहां पर पर्यटकों की अधिक भीड़ देखने को मिलती है। ऑनलाइन टिकट रिकॉर्ड के अनुसार लाल किला देखने के लिए आने वालों की संख्या थोड़ी अधिक है।

ईद वाले दिन जरूर कुतुब मीनार देखने के लिए लाल किला की अपेक्षा पर्यटक ज्यादा पहुंचे थे। ईद पर कुतुब मीनार देखने 3558 लोग आए थे, जबकि लाल किला देखने वालों की संख्या 3107 थी। हुमायूं का मकबरा और पुराना किला में भी ऑनलाइन टिकट व्यवस्था है। वहां हर रोज औसतन 250 पर्यटक ही आते हैं।

कुतुब मीनार आने वालों में विदेशी पर्यटक भी:


एएसआई के एक अधिकारी ने बताया कि पर्यटकों को लाल किला और कुतुब मीनार में ऐतिहासिक कारणों से अधिक रुचि है। इनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल है। मगर त्योहार और सरकारी छुट्टी के दिन दिल्ली और आसपास के क्षेत्र से आने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक होती है। अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक भी इन्हीं दोनों स्मारकों को देखने में अधिक रुचि रखते हैं। उन्होंने बताया कि इतिहास और आर्केयोलॉजी विषय में अध्ययन के लिए भी इन स्मारकों में लोग आते हैं। मगर उनकी संख्या अधिक नहीं है।

प्रेमी युगलों की पसंद पुराना किला:


इस कारण यहां पर आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) ने पर्यटकों की सुविधा के लिए कुछ विशेष इंतजाम भी किए हैं। पुराना किला आने वाले पर्यटकों में सबसे अधिक युगल शामिल हैं। वहां, की शांति उन्हें आकर्षित करती है। साथ ही बगल में स्थित चिड़ियाघर और हरियाली के कारण ऑक्सीजन का लुत्फ भी युवा पर्यटक उठाते हैं। युवा पुराना किला के संग्रहालय में बहुत कम ही जाते हैं।

पिछले कुछ दिनों के आकंड़ें दिखा रहे हैं कुतुब मीनार देखने वाले पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा रही है:



Next Story