दिल्ली-एनसीआर

Punjab: AAP विधायक के निधन पर केजरीवाल ने दी संवेदना

Admindelhi1
27 Jun 2025 4:10 PM IST
Punjab: AAP विधायक के निधन पर केजरीवाल ने दी संवेदना
x

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पंजाब के तरनतारन से आम आदमी पार्टी (आआपा) के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का शुक्रवार को कैंसर के कारण निधन हो गया। डॉ. कश्मीर सिंह सोहल बीते कुछ दिनों से अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने इलाज के दौरान ही देर रात को आखिरी सांस ली।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस मुश्किल समय में हिम्मत दे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि डॉ. कश्मीर सिंह सोहल 2016 में आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। उन्हें 2022 मे तरनतारन से विधायक बनाया गया था। उनकी एक सक्रिय विधायक के साथ ही सामाजिक मुद्दों पर भी गहरी पकड़ थी।

Next Story