- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- जामा मस्जिद के बाहर...
दिल्ली-एनसीआर
जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन का मामला, दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Nil dhankar
12 Jun 2022 7:54 AM IST

x
पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली: दिल्ली के जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान को लेकर बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शुक्रवार को जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन हुआ था.
इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. प्रदर्शन को लेकर कोई अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया था. वहीं, पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा कि देर रात दो लोगों गिरफ्तार किया गया है. साथ मामले में धारा 153ए जोड़ी गई है.
Next Story





