- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- 2500 रुपये की मांग पर...
2500 रुपये की मांग पर प्रदर्शन, AAP कार्यकर्ता हिरासत में

New Delhi.नई दिल्ली। शनिवार को आप महिला विंग की अध्यक्ष सारिका चौधरी ने महिला पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली की भाजपा सरकार द्वारा अब तक 2500 रुपये न दिए जाने के विरोध में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के पास प्रदर्शन किया। जब वे स्टेडियम की ओर बढ़ने लगीं तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान महिलाओं ने सीएम रेखा गुप्ता और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। आप ने कहा कि क्या दिल्ली की महिलाएं अब अपना हक नहीं मांग सकतीं? अगर भाजपा को अपना वादा पूरा नहीं करना था तो वादा क्यों किया? भाजपा अपनी पुलिस के दम पर दिल्ली की महिलाओं की आवाज नहीं दबा पाएगी। पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा आप महिला विंग की अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया था। अब भाजपा अपने वादे से मुकर रही है। दिल्ली की एक भी महिला को अब तक 2500 रुपये नहीं मिले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने महिलाओं को गुमराह करके उनके वोट लिए हैं। महिलाएं परेशान हैं और पूछ रनई दिल्ली।
शनिवार को आप महिला विंग की अध्यक्ष सारिका चौधरी ने महिला पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली की भाजपा सरकार द्वारा अब तक 2500 रुपये न दिए जाने के विरोध में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के पास प्रदर्शन किया। जब वे स्टेडियम की ओर बढ़ने लगीं तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान महिलाओं ने सीएम रेखा गुप्ता और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। आप ने कहा कि क्या दिल्ली की महिलाएं अब अपना हक नहीं मांग सकतीं? अगर भाजपा को अपना वादा पूरा नहीं करना था तो वादा क्यों किया? भाजपा अपनी पुलिस के दम पर दिल्ली की महिलाओं की आवाज नहीं दबा पाएगी। पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा आप महिला विंग की अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया था। अब भाजपा अपने वादे से मुकर रही है। दिल्ली की एक भी महिला को अब तक 2500 रुपये नहीं मिले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने महिलाओं को गुमराह करके उनके वोट लिए हैं। महिलाएं परेशान हैं और पूछ रही हैं कि उनका अधिकार वाला 2500 रुपये कहां है।ही हैं कि उनका अधिकार वाला 2500 रुपये कहां है।





