दिल्ली-एनसीआर

प्रो. मनोज कुमार कैन " सूर्यकांत त्रिपाठी निराला-24" से सम्मानित

Gulabi Jagat
23 March 2024 11:59 AM GMT
प्रो. मनोज कुमार कैन  सूर्यकांत त्रिपाठी निराला-24 से सम्मानित
x
दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ट्रू मीडिया समूह के तत्वावधान में महादेवी वर्मा सम्मान- 2024 और सूर्यकांत त्रिपाठी निराला सम्मान -2024 का आयोजन पिछले दिनों दिल्ली के हिंदी भवन में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ. कविता मल्होत्रा ने की। मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. अर्चना गर्ग रही। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार एवं डॉ. शालिनी अगम, साहित्यकार डॉ. गीतम सिंह, डॉ. संजीव चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार श्री के.डी. पाठक रहे। इस कार्यक्रम के आयोजन ट्रू मीडिया पत्रिका के संपादक डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति रहे । इस अवसर पर दिल्ली, गुड़गांव, हरियाणा, नोएडा, लखनऊ, कासगंज, बिहार, जयपुर से आए साहित्यकार, गज़लकार, गीतकार, साहित्य जगत के महानुभावो को महादेवी वर्मा सम्मान और सूर्यकांत त्रिपाठी निराला सम्मान से सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजीडीएवी कॉलेज हिंदी विभाग के प्रो. मनोज कुमार कैन को भी सूर्यकांत त्रिपाठी निराला सम्मान से सम्मानित किया गया प्रो. कैन जी पिछले 35 वर्षों से साहित्य लेखन कर रहे हैं और पिछले 25 वर्षों से अध्यापन कार्य कर रहे हैं । कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से की गई। उसके बाद महादेवी वर्मा सम्मान एवं सूर्यकांत त्रिपाठी निराला सम्मान-2024 से सम्मानित करते हुए सभी को अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र,पुरुषों को पगड़ी और महिलाओं को क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया।
ट्रू मीडिया के संपादक डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति ने ट्रू मीडिया के कार्य कौशल, ट्रू मीडिया विशेषांक, ट्रू मीडिया ओपन माइक, ट्रू मीडिया डिवाइन, ट्रू मीडिया चैनल, ट्रू मीडिया महिला काव्य मंच के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम का सुंदर संचालन डॉ ईलाश्री जायसवाल जी ने किया। बहुत बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी और समाज सेवक उपस्थित हुए।
Next Story