- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- पृथ्वीराज चव्हाण ने...
दिल्ली-एनसीआर
पृथ्वीराज चव्हाण ने सीजेआई से दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की, मामले को सांप्रदायिकता से जोड़ा
jantaserishta.com
6 Oct 2025 8:38 PM IST

x
Delhi दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला, जहां एक वकील ने भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई से दुर्व्यवहार किया। इस घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने घटना की कड़ी निंदा की और संविधान पर हमला बताया। चव्हाण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मैं आज सुप्रीम कोर्ट में भारत के मुख्य न्यायाधीश पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। यह दर्शाता है कि सांप्रदायिक ताकतें अपनी नफरत फैलाने के लिए किस हद तक जा सकती हैं। यह संविधान पर हमला है, भारत की अवधारणा पर ही हमला है। सरकार को इस असहिष्णुता को बढ़ावा देने वाले संगठनों पर कार्रवाई करनी चाहिए।"
सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। एसोसिएशन ने कहा, "एक वकील के कृत्य पर हम सर्वसम्मति से पीड़ा व्यक्त करते हैं, जिसने अपने अनुचित और असंयमित व्यवहार से भारत के मुख्य न्यायाधीश और उनके साथी न्यायाधीशों के पद व अधिकार का अनादर करने का प्रयास किया। एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया कि वह इस घटना का स्वतः संज्ञान ले और अवमानना की कार्यवाही शुरू करे, ताकि यह संदेश जाए कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ संयम की जिम्मेदारी भी जुड़ी है, खासकर बार के सदस्यों के लिए जो कोर्ट के अधिकारी हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई गवई की अध्यक्षता वाली बेंच एक मामले की सुनवाई कर रही थी, उसी समय आरोपी वकील भड़क उठा और हमले की कोशिश की। उसने, 'सनातन का अपमान नहीं सहेंगे,' के नारे भी लगाए। ऐसा कहा जा रहा है कि आरोपी वकील सीजेआई की हालिया टिप्पणी से आहत था।
Tagsसुप्रीम कोर्टमुख्य न्यायाधीश बीआर गवईवकील हमलापृथ्वीराज चव्हाणराजनीतिक बयानबाजीसंविधान पर हमलाएसोसिएशन ऑफ एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्डजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





