दिल्ली-एनसीआर

उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के अध्यक्षों को दिलाई शपथ: दिल्ली बिजली नियामक आयोग

Admin Delhi 1
9 Sept 2022 12:14 PM IST
उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के अध्यक्षों को दिलाई शपथ: दिल्ली बिजली नियामक आयोग
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी) के अध्यक्ष न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) शबीहुल हसनैन 'शास्त्री' ने राजधानी में बिजली वितरण कंपनियों के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के नए अध्यक्षों को पद की शपथ दिलाई। बिजली वितरण कंपनियों के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के जिन नवनियुक्त अध्यक्षों को शपथ दिलाई गई, उनमें टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) के मुकेश श्रीवास्तव, बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड के पीके सिंह और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के राजकुमार चौहान शामिल हैं। डीईआरसी ने एक बयान में बताया कि सभी तीनों अध्यक्ष पूर्व जिला न्यायाधीश हैं।

उसने बताया कि दिल्ली में चार बिजली वितरण कंपनियों के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच 2004 से काम कर रहे हैं। डीईआरसी ने कहा कि कोई भी उपभोक्ता मीटर, बिल, कनेक्शन काटने तथा अन्य मामलों से जुड़े मुद्दों पर उनसे संपर्क कर सकता है। अगर कोई उपभोक्ता इन मंचों के निर्णय से संतुष्ट नहीं होता है तो वह बिजली संबंधी लोकपाल के पास जा सकता है।

Next Story