- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- राष्ट्रपति रामनाथ...
दिल्ली-एनसीआर
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
Deepa Sahu
17 March 2022 11:24 PM IST

x
बड़ी खबर
दिल्ली: राष्ट्रपति कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है, होली के शुभ अवसर पर, मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
उन्होंने होली के पर्व को सामाजिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण बताते हुए आगे कहा, वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आने वाला रंगों का पर्व होली, हमारे जीवन में खुशियां और उमंग लेकर आता है। यह पर्व सामाजिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है। हर उम्र और हर वर्ग के बच्चे, युवा, पुरुष और महिलाएं पूरे उल्लास के साथ इस त्योहार को मनाते हैं। मेरी कामना है कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को भी प्रबल बनाए।
Next Story





