दिल्ली-एनसीआर

सीबीआई के 30 कर्मियों को राष्ट्रपति द्वारा पदक प्रदान किया गया

Admin Delhi 1
15 Aug 2022 12:27 PM GMT
सीबीआई के 30 कर्मियों को राष्ट्रपति द्वारा पदक प्रदान किया गया
x

दिल्ली न्यूज़: स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के 30 अधिकारियों व कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं। इसमें से 06 अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं 24 अन्य अधिकारियों/कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं जिनके नाम निम्नानुसार हैं।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक: आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, सी बी आई, विशेष ईकाई, मुम्बई; अतुल हजेला, पुलिस उपाधीक्षक, सीबीआई, ए सी बी, भोपाल; तेजप्रकाश देवरानी, पुलिस उपाधीक्षक, सीबीआई, नीति प्रभाग, नई दिल्ली; टी.श्रीधरन, पुलिस उपाधीक्षक, सीबीआई, ई ओ बी, चेन्नई; गुरमीत सिंह, उप निरीक्षक, सीबीआई (मुख्यालय), नई दिल्ली एवं नरपत सिंह, सहायक उप निरीक्षक, सीबीआई, ए सी – I, नई दिल्ली को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया है।

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक: केशव राम, भा.पु.सेवा, पुलिस उप महानिरीक्षक, सीबीआई, एस सी –III, नई दिल्ली; विजय कुमार शर्मा, ए एल ए, सीबीआई, ई ओ – I, नई दिल्ली; संदीप कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, ई ओ – II, नई दिल्ली; सुरेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, ए सी बी, मुम्बई; भारतेन्दर शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, ए सी - I, नई दिल्ली; भारत भूषण भट्ट, अपर पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, ए सी बी, जबलपुर; करण सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक, सीबीआई, ए सी –V, नई दिल्ली; सुभाष पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक, सीबीआई, नीति प्रभाग, नई दिल्ली; गुलशन मोहन राठी, पुलिस उपाधीक्षक, सीबीआई, एस टी बी, मुम्बई; टी.सेल्वाकुमार, पुलिस उपाधीक्षक, सीबीआई, विशेष ईकाई, नई दिल्ली; श्री भगवान, पुलिस उपाधीक्षक, सीबीआई, एस सी – III, नई दिल्ली; मनोज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, सी बी आई, ई ओ – IV, कोलकाता; विजय यादव, निरीक्षक, सीबीआई, एस सी – II, नई दिल्ली; शिबानी साहा, उप निरीक्षक, सीबीआई, ई ओ - IV, कोलकाता; शशीकान्त राजाराम राजापुरे, उप निरीक्षक, सीबीआई, बी एस एफ बी, मुम्बई; बिश्राम सिंह, सहायक उपनिरीक्षक, सीबीआई, ए सी बी, जबलपुर; शाम सिंह, सहायक उपनिरीक्षक, सीबीआई, ए सी बी, जम्मू; कृष्ण लाल, प्रधान सिपाही, सीबीआई, ए सी - II, नई दिल्ली; राजेश बाबू चौहान, प्रधान सिपाही, सीबीआई (मुख्यालय), नई दिल्ली; दुर्गा सिंह, प्रधान सिपाही, सीबीआई, एस सी - I, नई दिल्ली; तेज पाल सिंह, प्रधान सिपाही, सीबीआई अकादमी, गाज़ियाबाद; सिबी, पी जी, सिपाही, सीबीआई, ए सी बी, कोचीन; राम सिंह धामी, सिपाही, सीबीआई, ई ओ - I, नई दिल्ली एवं दिनेश सिंह पुण्डीर, आशुलिपिक-II, सीबीआई (मुख्यालय), नई दिल्ली को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया गया है।

Next Story