दिल्ली-एनसीआर

सूरीनाम और सर्बिया के दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू हुई रवाना, जानिए क्यों खास है ये दौरा

mukeshwari
4 Jun 2023 10:35 AM GMT
सूरीनाम और सर्बिया के दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू हुई रवाना, जानिए क्यों खास है ये दौरा
x

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार तड़के सूरीनाम और सर्बिया के दौरे पर रवाना हो गई। राष्ट्रपति मुर्मू अपनी यात्रा के पहले चरण में 4 से 6 जून तक सूरीनाम के नेताओं के साथ बातचीत करेंगी और पैरामारिबो में भारतीय प्रवासियों के विभिन्न वर्ग से मुलाकात करेंगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कहा जा रहा है यह यात्रा भारत और सूरीनाम के बीच गहरे संबंधों को और मजबूत करेगी।

राष्ट्रपति मुर्मू सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के निमंत्रण पर सूरीनाम गई हैं। यात्रा के दौरान वह संतोखी से विशेष बातचीत करेंगी और कई गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगी।

इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मू 7 जून को सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के निमंत्रण पर सर्बिया की यात्रा पर जाएंगी।

--आईएएनएस

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story