- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- अंगोला की यात्रा...
दिल्ली-एनसीआर
अंगोला की यात्रा संपन्न कर बोत्सवाना के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
SHIDDHANT
11 Nov 2025 11:36 PM IST

x
Delhi दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छह दिवसीय अफ्रीकी देशों की यात्रा पर हैं। इस क्रम में अंगोला की चार दिवसीय यात्रा संपन्न करने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार को बोत्सवाना के लिए रवाना हो गईं। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायवाल ने दी। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लुआंडा में अंगोला के स्वतंत्रता दिवस की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में हिस्सा लिया। समारोह के दौरान, राष्ट्रपति ने अंगोला की नागरिक और सैन्य परंपराओं को देखा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंगोला की राजधानी लुआंडा में भारत के राजदूत द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-अंगोला साझेदारी समानता, आपसी विश्वास और प्रगति की साझा आकांक्षाओं पर आधारित है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि व्यापार, निवेश और लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के अपार अवसर मौजूद हैं। उन्होंने अंगोला में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भारत और अंगोला की साझा समृद्धि को साकार करने के प्रयासों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।
राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लॉरेंको के निमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंगोला की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लिया। लुआंडा के प्राका दा रिपब्लिका में आयोजित एक रंगारंग समारोह में, राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति लौरेंको के साथ अंगोला की सैन्य और सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन देखा।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत अपने अफ्रीकी पार्टनर्स, विशेषकर अंगोला, के साथ संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है। यह साझेदारी समानता और पारस्परिक विश्वास के सिद्धांतों पर आधारित है। भारत ने अफ्रीका क्षेत्र के साथ अपने सहयोग को इंडिया अफ्रीका फोरम समिट के ढांचे के अंतर्गत विकसित किया है। अंगोला, भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है। इसी प्रकार भारत, अंगोला के शीर्ष ट्रेड पार्टनर्स में से एक है। पिछले वर्ष हमारे द्विपक्षीय व्यापार ने 5 अरब डॉलर का ऐतिहासिक स्तर पार किया।
Tagsद्रौपदी मुर्मूअफ्रीका यात्राअंगोलास्वतंत्रता दिवस 50वीं वर्षगांठभारत-अंगोला साझेदारीभारतीय समुदायव्यापार और निवेशबोत्सवानाविदेश मंत्रालयजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





