दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में 15 गरीब कन्याओं का प्रजापति महासभा ने करवाया सामूहिक विवाह

Admin Delhi 1
9 July 2022 5:33 AM GMT
दिल्ली में 15 गरीब कन्याओं का प्रजापति महासभा ने करवाया सामूहिक विवाह
x

दिल्ली न्यूज़: प्रजापति महासभा दिल्ली प्रदेश द्वारा कल (शुक्रवार) को 15 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह नांगलोई स्थित बक्करवाला के आनंद धाम आश्रम में आयोजित किया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश, धर्मशाला अध्यक्ष स्कवा. लीडर उमेद सिंह, मुख्य जांचकर्ता चंद्र प्रकाश, वैवाहिक वाद-विवाद समाधान समिति के अध्यक्ष अशोक प्रजापति, युवा अध्यक्ष प्रवेश बंशीवाल, महासचिव जगवीर प्रजापति, राम कुमार पूर्व शिक्षा अध्यक्ष मास्टर दयानंद सहित संस्था के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

स्वास्थ्य शिविर का भी हुआ आयोजन: संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि संस्थान द्वारा करवाया गया 15 कन्याओं का सामूहिक विवाह सराहनीय प्रयास है। संस्था समय-समय पर दिव्यांगजनों व अन्य गरीब लोगों के इलाज के लिए भी आर्थिक सहायता मुहैया करवाती रहती है और समाज में इससे बढ़कर कोई कार्य नहीं है। संस्था द्वारा इन कन्याओं को गृहस्थी जीवन शुरु करने के लिए आवश्यक संसाधन भी मुहैया कराया है। हिन्दू रीति रिवाज में कन्यादान का विशेष महत्व होता है। संस्था की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक वर वधु को तुलसी का एक पौधा भी भेंट किया गया था। वर वधु ने पौधे लगाने का संकल्प भी लिया। इस इवसर पर स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन हुआ था। शिविर में रक्तदान, नेत्रदान व ब्लड, शुगर, बीपी व अन्य सभी प्रकार की निशुल्क जांच की गई।

Next Story