दिल्ली-एनसीआर

नॉएडा की युवती की अश्लील वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल, पीड़ित महिला ने दर्ज कराया मामला

Admin Delhi 1
22 Jun 2022 12:50 PM IST
नॉएडा की युवती की अश्लील वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल, पीड़ित महिला ने दर्ज कराया मामला
x

एनसीआर नॉएडा क्राइम न्यूज़: नोएडा में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला के व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना पीड़िता ने थाना सेक्टर-113 पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

अश्लील वीडियो और तस्वीर कैमरे में कैद: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला सेक्टर-74 स्थित एक सोसाइटी में रहती है। पीड़िता के साथ एक व्यक्ति ने अश्लील वीडियो और तस्वीर कैमरे में कैद कर ली है। जिसे वह सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर वायरल कर रहा है। महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा है।

पुलिस जांच में जुटी: थाना सेक्टर-113 के थानाध्यक्ष शरद कांत ने बताया कि सेक्टर-74 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी अश्लील वीडियो और तस्वीर बना ली। उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि वह उसकी अश्लील वीडियो और तस्वीर को इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप पर डालकर उसे बदनाम कर रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Next Story