- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली में कॉकरोच...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली में कॉकरोच पुतले पर सियासी घमासान, FIR दर्ज करने की मांग
Kiran
21 Oct 2026 9:56 AM IST

x
आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा, श्री केशव रामलीला समिति के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा और अन्य आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। यह मांग पीतमपुरा में आयोजित दशहरा कार्यक्रम के दौरान रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ-साथ 30 फुट के एक कॉकरोच का पुतला जलाने के मामले में की गई है।
अपनी शिकायत में भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि आयोजकों ने जानबूझकर हिंदू धार्मिक परंपराओं में बदलाव किया और एक धार्मिक त्योहार का इस्तेमाल समाज के एक विशेष वर्ग को निशाना बनाने के लिए किया। उन्होंने कहा कि ऐसा 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) से जुड़े राजनीतिक और सामाजिक तनावों के बीच किया गया। इस कृत्य को धार्मिक भावनाओं को आहत करने और सामाजिक वैमनस्य को बढ़ावा देने की कोशिश बताते हुए, उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज करें और तत्काल कानूनी तथा प्रशासनिक कार्रवाई करें।
Next Story





