- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- शिवसेना (UBT) में फूट...
दिल्ली-एनसीआर
शिवसेना (UBT) में फूट की अटकलों पर सियासी बयानबाजी तेज, मनोज तिवारी ने संजय राउत पर साधा निशाना
SHIDDHANT
17 Jun 2026 11:36 PM IST

x
Delhi दिल्ली: शिवसेना (UBT) में कथित अंदरूनी मतभेद और बागी सांसदों को लेकर संजय राउत की हालिया टिप्पणी के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने प्रतिक्रिया देते हुए राउत पर तीखा हमला बोला है।
मनोज तिवारी ने कहा कि संजय राउत ने हालिया प्रेस वार्ता में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, वह उनकी “निराशा” को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राउत की राजनीतिक शैली लगातार विवादित रही है और उनकी टिप्पणियां पार्टी के भीतर अस्थिरता को और बढ़ा रही हैं।
भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि संजय राउत पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उन्होंने उद्धव ठाकरे को राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाया है। तिवारी के अनुसार, राउत की बयानबाजी ने पार्टी के भीतर स्थिति को और जटिल बना दिया है।
उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में शुचिता और मर्यादा का महत्व है और नेताओं को संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। तिवारी ने यह भी जोड़ा कि राजनीतिक माहौल बदल चुका है और जनता अब नेताओं के व्यवहार और भाषा पर अधिक ध्यान दे रही है। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में शिवसेना (UBT) की अंदरूनी स्थिति और भाजपा-शिवसेना के बीच जुबानी जंग को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
Next Story





