दिल्ली-एनसीआर

5 साल तक के बच्चों के लिए गौर सिटी 2 के 16th एवेन्यू में पोलियो मुक्त अभियान चलाया गया

Admin Delhi 1
21 Sep 2022 10:25 AM GMT
5 साल तक के बच्चों के लिए गौर सिटी 2 के 16th एवेन्यू में पोलियो मुक्त अभियान चलाया गया
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी 2 में बुधवार को 16 th एवेन्यू में पोलियो मुक्त अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत 5 साल तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। यह अभियान 29 सितंबर तक चलाया जाएगा।

इस निर्धारित समय पर पिलाई जाएगी दवाई: गौर सिटी 2 के यह पोलियो बूथ दोपहर 2:30 PM से सांय 6 PM बजे तक लगाया जाएगा। नवरात्र सेवक दल के अध्यक्ष मनीष कुमार अवस्थी ने बताया कि पोलियो बूथ लगाने से पहले टीम सोसाइटी में 2 दिन पहले लिखित पत्र पहुंचा देगी। जिससे सभी बच्चे पोलियो की दवाई पी सके। उन्होंने बताया कि वह पिछले कई सालों से अभियान के साथ काम कर रहे हैं। इस अभियान को स्वास्थ्य विभाग की टीम को ऑर्डिनेटर करती है।

Next Story