दिल्ली-एनसीआर

पुलिस की टीम ने डेढ़ वर्ष की बच्ची से हुई दुष्कर्म के आरोपी को 4 घंटे में किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
17 April 2022 2:42 PM GMT
पुलिस की टीम ने डेढ़ वर्ष की बच्ची से हुई दुष्कर्म के आरोपी को 4 घंटे में किया गिरफ्तार
x

फरीदाबाद क्राइम: डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर प्रबंधक इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने मात्र 4 घंटे में आरोपी को रेड कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने रविवार को बताया कि आरोपी देशराज(40 वर्ष ) स्थाई रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कथरा खगेई का रहने वाला है। अस्थाई रूप से बल्लभगढ़ के शाहुपुरा का रहने वाला है। पीडि़त लडक़ी की माता घरों में सफाई का काम करती है तथा पिता फैक्ट्री में काम करता है। रविवार को लडक़ी की मां जब घर काम करके आई तो देशराज बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था।

पीडि़ता की मां ने जब शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची को उसकी मां ने बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया वहां से पुलिस को सूचना दी गई जिस सूचना पर पुलिस ने लडक़ी के मां के ब्यान दर्ज किए। लडक़ी की माता के ब्यानों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी की तलाश करते हुए पुलिस ने कई स्थानों पर रेड की अंत में आरोपी को पुलिस टीम ने गांव शाहपुरा से गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story