- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- पुलिस ने स्नैचिंग के...
दिल्ली-एनसीआर
पुलिस ने स्नैचिंग के मामले को सुलझाया, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
SHIDDHANT
10 March 2026 9:30 PM IST

x
Delhi दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों में शामिल दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूट के चार मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी बरामद की है। पुलिस की ओर से मंगलवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी गई।
पुलिस की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस नोट में बताया गया कि 28-29 फरवरी की रात इंडरलोक मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति से मोबाइल फोन स्नैचिंग की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के करीब 35-40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे पता चला कि दो युवक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर वारदात को अंजाम दे रहे थे।
दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि टीम ने तकनीकी जांच और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 5 मार्च को मिठाई पुल इलाके में जाल बिछाकर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान नावेद उर्फ सुमेर उर्फ जमालुद्दीन (26) और उसके साथी सद्दाम उर्फ रिजवान (24) के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने इंडरलोक समेत दिल्ली के कई इलाकों में मोबाइल स्नैचिंग की वारदातें कबूल की हैं।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए मोबाइल फोन छीनकर उन्हें इलाके के एक व्यक्ति को बेच देते थे। फिलहाल पुलिस उस खरीदार की तलाश में छापेमारी कर रही है, जो इन लोगों से मोबाइल फोन खरीदता था। पुलिस ने आगे बताया कि दोनों आरोपियों पर पहले से भी कई स्नैचिंग और चोरी के मामले दर्ज हैं। साथ ही, पुलिस ने दावा किया कि इस गिरफ्तारी से कुल चार मामले और एक एनसीआर का खुलासा हुआ है।
Tagsदिल्ली पुलिससराय रोहिल्लामोबाइल स्नैचिंगगिरफ्तार बदमाशनावेद उर्फ सुमेरसद्दाम उर्फ रिजवानबिना नंबर प्लेट स्कूटीइंडरलोकतकनीकी जांचसीसीटीवी फुटेजनशाचोरी के मामलेएनसीआर खुलासाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





