- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- ग्रेटर नोएडा में...
दिल्ली-एनसीआर
ग्रेटर नोएडा में त्योहारों को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण बनाने पर पुलिस की गोष्ठी
SHIDDHANT
16 Sept 2025 8:58 PM IST

x
NOIDA नॉएडा: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा साद मिया खान तथा अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार के पर्यवेक्षण में थाना जारचा परिसर में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी की अध्यक्षता एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा अजीत कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने का था। एसीपी अजीत कुमार सिंह ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान हैं। इनका वास्तविक महत्व तभी है जब इन्हें शांति, भाईचारे और कानून का पालन करते हुए मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, दुष्प्रचार या धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे सोशल मीडिया पर भी संयम बरतें और बिना सत्यापन के किसी भी संदेश या पोस्ट को साझा न करें। यदि किसी को कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। गोष्ठी में मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे और अपने मोहल्लों व इलाकों में लोगों को भी जागरूक करेंगे। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और गश्त भी बढ़ाई जाएगी। अंत में पुलिस ने सभी से अपील की कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम करते हुए मनाया जाए। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर की पहचान हमेशा सौहार्द और सहयोग की रही है, और यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि इसे बनाए रखें।
Tagsग्रेटर नोएडापुलिस गोष्ठीथाना जारचाएसीपी अजीत कुमार सिंहत्योहार सुरक्षाकानून व्यवस्थासोशल मीडिया सावधानीशांतिभाईचारागंगा-जमुनी तहजीबसंवेदनशील स्थानपुलिस गश्तजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





