दिल्ली-एनसीआर

पुलिस ने बदमाश से जब्त सोने की चैन और पेंडल को वापस लौटाया, महिला ने पुलिस का किया धन्यवाद

Admin Delhi 1
7 Jun 2022 4:06 PM IST
पुलिस ने बदमाश से जब्त सोने की चैन और पेंडल को वापस लौटाया, महिला ने पुलिस का किया धन्यवाद
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: 38 साल पहले माता पिता ने उपहार में दी सोने की चैन और पेंडल को भारत नगर पुलिस ने जब बदमाश से जब्त कर वापिस लौटाया। महिला काफी ज्यादा भावनात्मक हो गई। दिल्ली पुलिस का उसने शुक्रियादा किया। आरोपी की पहचान वजीरपुर गांव के रहने वाले मोनू उर्फ बादशाह के रूप में हुई है। आरोपी अशोक विहार पुलिस को घोषित बदमाश है। वह पहले भी डकैती, स्नैचिंग, अवैध हथियार रखने, जुआ, एनडीपीएस, सेंधमारी और चोरी के 35 मामलों में शामिल था। बीते जनवरी महिने में शालीमार बाग इलाके में एक महिला डॉक्टर से लूटपाट की वारदात में पकड़े जाने के बाद वह कुछ समय पहले ही जेल से बाहर जमानत पर आया था। आरोपी मोनू नशे का आदी है और नशे की लत को पूरा करने के लिए उसने फिर से वारदात करने लगा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीते रविवार दोपहर करीब दो बजे भारत नगर पुलिस को रिटायर्ड महिला टीचर की सोने की चेन और उसमें जड़ा पैंडल लुटने की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। 61 साल की पीडि़ता ने बताया कि उसका घर लाजपत नगर इलाके में है। वह कुछ दिन पहले भरत नगर में अपने भाई के घर आई है। सुबह करीब 11 बजे वह अपने भाई के साथ अशोक विहार स्थित लक्ष्मी बाई कॉलेज के पास फल खरीद रही थी। तभी पीछे से एक व्यक्ति आया और गणेश पेंडेंट वाली उसकी सोने की चेन छीन कर मौके से फरार हो गया। वह अपनी सोने की चेन 38 साल पहले उसकी शादी में उसके माता-पिता ने उसे उपहार में दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया।

एसीपी डॉ गरिमा तिवारी की देखरेख में एसएचओ प्रेम कुमार के निर्देशन में एसआई दिनेश बेनीवाल एएसआई सीपी यादव कांस्टेबल सुरेन्द्र और अंशुल को आरोपी को पकडऩे का जिम्मा सौंपा गया। दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और संदिगधों से पूछताछ की गई। अपने हयूमैन सॉर्से की सहायता ली गई। काफी मशक्कत करने के बाद एक पुख्ता सूचना के बाद आरोपी मोनू उर्फ बादशाह को अशोक विहार के एक पार्क से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी जूते की जुराब से चेन और पेंडल जब्त किया। जिसको बेचने की वह कोशिश कर रहा था।

Next Story